सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Supporters Create Ruckus Over Assault on VHP Official at Toll Plaza in firozabad

UP: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने की विहिप पदाधिकारी से मारपीट, भड़क उठे समर्थक; पुलिस के सामने नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

विहिप नेताओं ने टोल प्लाजा पर हुई अभद्रता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग रखी कि टोल कर्मियों द्वारा महिला कर्मचारियों और वाहन चालकों के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी न की जाए। साथ ही वाहनों की सुचारु और तेज निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Supporters Create Ruckus Over Assault on VHP Official at Toll Plaza in firozabad
प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ टूंडला टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के बाद मामला गरमा गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया वायरल के बाद बुधवार को कई संगठनों ने टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी दी। बुधवार सुबह विहिप व बजरंग दल के अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारी टूंडला टोल प्लाजा का घेराव करने को निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने एसपी सिटी कार्यालय पर रोक लिया। एसपी सिटी कार्यालय पर किरण जनूगड़े को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई।
Trending Videos


थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर से विहिप महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के आवास से सुबह ही विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों से टोल की ओर बढ़ने लगे। जानकारी होते ही उनके साथ थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह और रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे चलने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें एसपी सिटी कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर ही रोक लिया। इस दौरान माहौल गर्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए अंदर बुलाया। करीब काफी देर तक चली बातचीत में विहिप नेताओं ने टोल प्लाजा पर हुई अभद्रता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग रखी कि टोल कर्मियों द्वारा महिला कर्मचारियों और वाहन चालकों के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी न की जाए। साथ ही वाहनों की सुचारु और तेज निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और टोल स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाए।

वहीं, एसपी सिटी ने टोल प्रबंधन को समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने और तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अराजक तत्व कर्मचारियों को हटाने की भी बात कही। टोल मैनेजर ने भी घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई गई तो विहिप और भाकियू भानू के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। हालांकि नारेबाजी के बीच क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांत हो गया।

 

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें टूंडला टोल पर नियुक्त कर्मियों को तत्काल बदले जाने, कर्मचारियों की आपराधिक जांच कराने, टूंडला थाने में दर्ज मुकदमें कड़ी कार्रवाई, टोल पर कुछ महिला कर्मचारी नियुक्त किए जाएं आदि मांगों को प्रमुख रूप से रखा।

प्रमुख रूप से यह रहे मौजूद
विहिप ब्रजप्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी, बजरंग दल प्रांत संयोजक दिग्वजिय नाथ तिवारी, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी, महानगर संयोजक राजीव शर्मा, बजरंग दल महानगर संयोजक सत्यम शर्मा, विहिप गौरक्षा विधि प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, अखिलेश शर्मा मौजूद रहे।

जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज
विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिलक नगर से ही जयश्रीराम के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। सर्विस रोड स्थित एसपी सिटी कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों के रोकते ही कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारे लगाना शुरू कर दिया। वहीं, काफी देर तक नारे की गूंज बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed