सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young Man Jumps into Yamuna with Son After Fight with Wife in firozabad

घरेलू कलह की बलि चढ़ा मासूम: पत्नी से नोकझोंक के बाद बेटे संग यमुना में कूदा, बच्चे की माैत; पिता की बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मासूम तेज बहाव में बह गया। बाद में पुलिस और गोताखोरों की मदद से करीब सात घंटे बाद बच्चे का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद किया जा सका।

Young Man Jumps into Yamuna with Son After Fight with Wife in firozabad
संकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शंकरपुर घाट से यमुना में एक युवक ने अपने चार साल के बच्चे साथ छलांग लगा दी। मछुआरों ने समय रहते युवक को बाहर निकाल लिया। मगर, बच्चा तेज बहाव में बह गया। पुलिस के सात घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। इस घटना के मूल में युवक का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद रहा।
Trending Videos


वाकया बुधवार सुबह 6 बजे करीब का है। 26 वर्षीय त्रिलोकी निवासी गांव शंकरपुर, बसई मोहम्मदपुर का अपनी पत्नी काजल से विवाद हुआ था। काजल ने त्रिलोकी को काम पर जाने के लिए कहा था, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। गुस्से में पागल होकर त्रिलोकी अपनी बाइक पर चार साल के बेटे आनंद को बैठाकर घर से निकल गया और शंकरपुर घाट पर जा पहुंचा। त्रिलोकी के भाई शिवनारायण ने बताया कि घाट पर पहुंचकर त्रिलोकी ने अपनी बाइक किनारे खड़ी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अपनी बहन अवधेश निवासी शमशाबाद, आगरा को वीडियो कॉल किया। कॉल पर उसने बहन से कहा कि वह काजल को समझा दे कि उससे विवाद न किया करे। इसके बाद करीब 6:50 बजे त्रिलोकी ने बच्चे के साथ यमुना में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद मछुआरों ने जैसे ही बाप-बेटे को यमुना में गिरते देखा, वे तुरंत उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद त्रिलोकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मासूम आनंद तेज बहाव में बह गया। बाद में पुलिस और गोताखोरों की मदद से करीब 7 घंटे बाद बच्चे का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद किया जा सका।

पहले बयानों में विरोधाभास 
घटना को लेकर दो तरह की बातें सामने आईं। जहां शुरुआत में त्रिलोकी के भाई शिवनारायण ने कहा कि त्रिलोकी रेलिंग पर बेटे आनंद को खड़ा कर बहन अवधेश को घरेलू कलह के बारे में बता रहा था। इसी दौरान बच्चा अचानक गिर गया था और उसे बचाने के लिए त्रिलोकी कूदा। मगर, पुलिस ने त्रिलोकी से पूछताछ की तो खुद उसने स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में आकर बच्चे के साथ खुद ही छलांग लगाई थी।

 

मंगलवार रात भी हुआ था विवाद
त्रिलोकी का मंगलवार रात भी अपनी पत्नी काजल से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह कमरे में सो गया था। बुधवार सुबह 6 बजे फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ था।

ऑटो चालक ने बहन को दी सूचना
घटना के समय घाट के पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने त्रिलोकी को पानी में छटपटाते और मछुआरों को उसे निकालने की कसरत करते देखा। घाट पर ही त्रिलोकी का फोन पड़ा था, जिससे ऑटो चालक ने उसकी बहन अवधेश निवासी शमशाबाद, आगरा को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इधर पुलिस भी पहुंच गई।

 

सात घंटे बाद मिला शव
मासूम की तलाश के लिए आगरा की फ्लड टीम, फायर सर्विस और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। स्टीमर के जरिए घंटों चली तलाश के बाद, घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मडूआ के पास आनंद का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेसुध हुई मां काजल
इस घटना ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। बेटे आनंद (4) का शव देख मां काजल की हालत बिगड़ गई है। वह बार-बार बेसुध होकर गिर रही थी। होश आते ही वह केवल अपने कलेजे के टुकड़े आनंद का नाम पुकारती है और फिर रोते-रोते निढाल हो जाती है। घर की महिलाओं और रिश्तेदारों के लिए उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। मोहल्ले के लोग भी इस मंजर को देख अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। परिजनों के अनुसार त्रिलोकी बेलदारी का काम करता है और करीब एक माह पहले ही पंजाब से काम करके लौटा था। उसके दो बेटे हैं, जिनमें आनंद बड़ा था। दूसरा बेटा एक साल का है।

थानाध्यक्ष कृष्णस्वरुप पाल की टीम ने जांच की है, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का सामने आया है। पुलिस त्रिलोकी से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -तेजस त्रिपाठी, सीओ सिटी

ये भी पढ़ें-शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed