{"_id":"69f1f9de6f2274078a005bf0","slug":"video-supporters-create-ruckus-over-assault-on-vhp-official-at-toll-plaza-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने की विहिप पदाधिकारी से मारपीट, भड़क उठे समर्थक; पुलिस के सामने नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने की विहिप पदाधिकारी से मारपीट, भड़क उठे समर्थक; पुलिस के सामने नारेबाजी
विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ टूंडला टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के बाद मामला गरमा गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया वायरल के बाद बुधवार को कई संगठनों ने टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी दी। बुधवार सुबह विहिप व बजरंग दल के अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारी टूंडला टोल प्लाजा का घेराव करने को निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने एसपी सिटी कार्यालय पर रोक लिया। एसपी सिटी कार्यालय पर किरण जनूगड़े को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर से विहिप महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के आवास से सुबह ही विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों से टोल की ओर बढ़ने लगे। जानकारी होते ही उनके साथ थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह और रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे चलने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें एसपी सिटी कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर ही रोक लिया। इस दौरान माहौल गर्म हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए अंदर बुलाया। करीब काफी देर तक चली बातचीत में विहिप नेताओं ने टोल प्लाजा पर हुई अभद्रता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग रखी कि टोल कर्मियों द्वारा महिला कर्मचारियों और वाहन चालकों के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी न की जाए। साथ ही वाहनों की सुचारु और तेज निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और टोल स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाए। वहीं, एसपी सिटी ने टोल प्रबंधन को समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने और तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अराजक तत्व कर्मचारियों को हटाने की भी बात कही। टोल मैनेजर ने भी घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई गई तो विहिप और भाकियू भानू के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। हालांकि नारेबाजी के बीच क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांत हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।