{"_id":"69cc12b212010a0bd10bdeae","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-himself-names-friend-and-father-in-suicide-note-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-171323-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दोस्त और पिता का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दोस्त और पिता का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव जैंदामई में मंगलवार तड़के किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने साथ काम करने वाले दोस्त और उसके पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जैंदामई निवासी सनी (17) भोपाल के एक होटल में काम करता था। वह सोमवार सुबह ही अपने भाई सोनू के साथ भोपाल से घर लौटा था। सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब उसकी मां किरन देवी ऊपर की मंजिल पर कमरे में काम से गईं, तो सनी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। बेटे को इस हाल में देख मां की चीख निकल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, तो किशोर की जेब से एक पर्ची मिली। पर्ची में सनी ने अपने गांव के ही साथी अश्वनी और उसके पिता प्रेमपाल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अश्वनी और सनी भोपाल में एक साथ नौकरी करते थे और वहीं साथ रहते थे। परिजन का आरोप है कि आरोपी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। सनी छह भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। छह माह पहले ही उसके पिता रामकिशोर की मृत्यु हुई थी, जिसके बाद परिवार अभी सदमे से उबरा भी नहीं था कि इस घटना ने कोहराम मचा दिया। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की जेब से मिली पर्ची को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर अश्वनी और उसके पिता प्रेमपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी अश्वनी को पूछताछ के लिए भोपाल से बुलाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर भोपाल में ऐसी क्या बात हुई थी, जिसने किशोर को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
Trending Videos