सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two miscreants who snatched a gold pendant from a transgender person arrested.

Firozabad News: किन्नर से सोने का पेंडल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who snatched a gold pendant from a transgender person arrested.
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी पुलिस ने शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान भीकनपुर बझेरा रोड से नगला काले जाने वाले कच्चे मार्ग से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टूंडला के सूर्यनगर निवासी किन्नर सोनिया 28 मई को एक युवक के साथ बाइक से आगरा के फतेहाबाद से लौट रही थी, तभी बझेरा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने का पेंडल छीन लिया था।
Trending Videos


पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी रामधन और शीलेश (निवासी नगला काले, थाना नगला सिंघी) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया सोने का पेंडल, वारदात में प्रयुक्त बाइक और सफेद प्लास्टिक के मोती बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed