{"_id":"6a1d3c0aab3a1611890dfbe2","slug":"firozabad-aarav-murder-case-accused-allegedly-offers-lakhs-to-victim-family-audio-clip-goes-viral-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरव हत्याकांड: 'गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो'; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरव हत्याकांड: 'गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो'; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:51 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मासूम बच्चे की पटककर हत्या के मामले में आरोपी विराज ने मृत आरव की मां के मौसा को नोएडा फोन कर प्रलोभन दिया था। आरोपी पुलिस और कोर्ट कचहरी से बचने के लिए लगातार मदद मांग रहा था। इसकी ऑडियो सामने आई है। आरोपी ने कहा था कि मुझसे गलती हो गई, 20-21 लाख रुपये ले लो और केस रफा-दफा कर दो।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक का एक ऑडियो पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ साझा किया है। इस ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि वारदात को अंजाम देकर भागने के बाद आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित परिवार के सामने रुपयों का प्रलोभन दे रहा था और मामले को रफा-दफा करने की मिन्नतें कर रहा था।
यह फोन कॉल आरोपी विराज ने मृत बच्चे की मां रती के नोएडा (सेक्टर-44) निवासी मौसा पंकज शर्मा को किया था। लगभग सवा दो मिनट के इस ऑडियो में आरोपी लगातार अपनी गलती स्वीकार करते हुए मदद की गुहार लगा रहा है।
2 of 13
माता-पिता के साथ आरव की नानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑडियो में आरोपी विराज कहता है, मुझसे गलती हुई है, मैं अपनी गलती मानता हूं। लेकिन अगर यह पुलिस केस का मामला सामने आया, तो फिर बहुत से मामले सामने आ जाएंगे, जिससे बाद में आपको भी परेशानी होगी।
Trending Videos
3 of 13
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब मौसा पंकज शर्मा ने उसे डांटते हुए पूछा कि तुम यह धमकी किसे दे रहे हो, तो आरोपी डरते हुए बोला, मैं धमकी नहीं दे रहा, सच बता रहा हूं। प्लीज आप मेरी मदद कीजिए। मेरे पास नगद 20-21 लाख रुपये घर पर रखे हैं, मैं इस मामले में वह पूरा पैसा छोड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या को एक्सीडेंट बताने की नाकाम कोशिश
बातचीत के दौरान जब मौसा पंकज शर्मा ने उससे तीखे सवाल किए कि जब हादसा हुआ तो तुम उस जगह से भाग क्यों रहे हो? तुम बच्चे को साथ लेकर गए थे, तो तुम उसे छोड़कर क्यों भागे? इस पर शातिर आरोपी ने अपनी हैवानियत को छुपाने के लिए इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की। उसने कहा, वह एक एक्सीडेंट था मौसा जी, जो होना था वह हो गया। जब उससे पूछा गया कि अगर एक्सीडेंट था तो तुम्हें चोट क्यों नहीं आई, तो उसने खुद को भी चोट लगने का झूठा दावा किया।
विज्ञापन
5 of 13
मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑडियो में आरोपी अपनी जान पहचान का रौब दिखाते हुए यह भी कहता है कि उसे किसी विधायक या मंत्री से मदद मांगने की जरूरत न पड़े, इसलिए मौसा जी आप ही बीच में पड़कर मामला संभाल लीजिए। उसने यह भी कहा कि वहां खड़े रहना बेवकूफी होती और यह पूरा इलाका उसी के क्षेत्र में आता है। हालांकि, इस बातचीत के कुछ ही घंटों बाद मुस्तैद फिरोजाबाद पुलिस ने भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।