सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   VHP and Bajrang Dal protest, police stopped them on the way

Firozabad News: विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ते में रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal protest, police stopped them on the way
एसपी सिटी और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : एसपी सिटी और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ टूंडला टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टोल के घेराव का प्रयास किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता तिलक नगर से जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले, जिन्हें पुलिस ने एसपी सिटी कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। नारेबाजी से महौल तनावपूर्ण बन गया।
Trending Videos

जानकारी होते ही उनके साथ तिलक नगर से ही थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह और रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे चलने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें एसपी सिटी कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर ही रोक लिया। माहौल गरमाता देख पुलिस ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। एसपी सिटी कार्यालय पर टोल मैनेजर किरण जनूगड़े की मौजूदगी में हुई बातचीत में विहिप नेताओं ने टोल कर्मियों की अभद्रता पर कड़ी नाराजगी जताई। टोल प्रबंधन ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। एसपी सिटी ने निर्देश दिए कि अराजक कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए और स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। विहिप जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटना हुई, तो विहिप और भाकियू भानू मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विहिप ब्रजप्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी, बजरंग दल प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा, महानगर संयोजक राजीव शर्मा, बजरंग दल महानगर संयोजक सत्यम शर्मा, दिनेश भारद्वाज और अखिलेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ज्ञापन में रखीं प्रमुख मांगें
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और सीओ टूंडला को ज्ञापन सौंपा।
- टूंडला टोल पर नियुक्त वर्तमान कर्मियों को तत्काल बदला जाए।
- कर्मचारियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जाए।
- टूंडला थाने में दर्ज प्राथमिकी पर कड़ी कार्रवाई हो।
- टोल पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए ताकि महिला यात्रियों को असुविधा न हो।


विहिप विभाग मंत्री ने जताई असहमति
ज्ञापन प्रक्रिया के दौरान विहिप विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा का रुख काफी कड़ा रहा। वह एसपी सिटी कार्यालय के बजाय सीधे टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि, प्रांतीय पदाधिकारियों के समझाने के बाद वह शांत हुए और अपना समर्थन दिया।

भारतीय सवर्ण महासभा ने की निंदा, टोल मुक्ति की मांग
भारतीय सवर्ण महासभा के संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। महासभा ने राजीव शर्मा के साथ हुई मारपीट की निंदा करते हुए शासन से ''यूपी 83'' नंबर के वाहनों को टोल मुक्त रखने की मांग की। इस दौरान ठाकुर मोहन सिंह चौहान, एसके भटनागर, अशोक गर्ग, विष्णुकांत पचौरी, नरेश हरेले और अशोक श्रोत्रिय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed