सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Washing machine explodes while washing clothes, woman injured

Firozabad News: कपड़ा धोते समय वॉशिंग मशीन में धमाका, महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Washing machine explodes while washing clothes, woman injured
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हुंडावाला बाग स्थित एक घर में वॉशिंग मशीन में तेज धमाका हुआ। वॉशिंग मशीन कई हिस्से टूट गए। कपड़े धो रही महिला भी घायल हो गई।
Trending Videos

हुंडावाला बाग निवासी रश्मि गुप्ता वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रहीं थी। अचानक मशीन में विस्फोट जैसा धमाका हुआ। घटना के दौरान मशीन का कांच टूट गया और उसके साथ उसका पॉट भी फट गया। मशीन के कई पार्ट के टुकड़े टूट गए। रश्मि को हल्की चोट भी आई है। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी कपड़े धो रही थी। तेज धमाके के साथ वॉशिंग मशीन फट गई। धमाके की आवाज सुनकर घर और आसपड़ोस के लोग भी घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वॉशिंग मशीन में धमाका क्यों हुआ, इसका कारण नहीं पता लग सका है। इसकी हम कंपनी को शिकायत दर्ज कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed