सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman accuses in-laws of holding children captive.

Firozabad News: महिला ने लगाया ससुरालीजन पर बच्चों को कैद में रखने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of holding children captive.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जसराना (फिरोजाबाद)। महिला ने ससुरालियों पर बच्चों को कैद में रखने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र के बाद बच्चों से मिलने पहुंची महिला की ससुरालियों ने पिटाई लगा दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
थाना जसराना के गांव सायपुर कलां निवासी कुमारी अवधेश का कहना है कि उसकी शादी वुधैरा थाना जलेसर, एटा निवासी विवेक कुमार के साथ हुई थी। पति विवेक कुमार की मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका एक पांच वर्ष का और दूसरा डेढ़ वर्ष का बेटा है। दोनों बच्चों को उसके ससुर राजेश कुमार एवं सास मालती देवी ने अपने कब्जे में कर लिया है। महिला ने कहा कि उसके ससुराली बच्चों से मिलने नहीं देते हैं। डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद महिला अपनी ससुराल 13 जून को गई। महिला का आरोप है कि बच्चों को गोद में लेने पर ससुर राजेश, सास मालती देवी, देवरानी ममता देवी, देवरानी की बहन वर्षा, देवर प्रवेश, ननद कविता ने उसकी लात घूसों से पिटाई लगाते हुए मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने कहा जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने थाना जसराना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed