{"_id":"5f5bd9708ebc3e2147626d26","slug":"26-more-infected-in-ghatampur-area-ghatampur-news-knp58211967","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर क्षेत्र में 26 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर क्षेत्र में 26 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
26 more infected in Ghatampur area
- फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर(कानपुर)। शुक्रवार को सीएचसी घाटमपुर, भीतरगांव और पतारा इलाके में हुई एंटीजन जांच में 26 और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें घाटमपुर क्षेत्र में आठ, भीतरगांव इलाके में 18 लोग शामिल हैं। वहीं, पतारा क्षेत्र के तिलसड़ा गांव में हुई 74 जांचों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएचसी घाटमपुर के डा.पवन सचान ने बताया कि शुक्रवार को 208 लोगों की जांच की गई। इनमें कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा के दो कर्मचारियों के साथ ही तहसील और ब्लाक में एक-एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि, अन्य संक्रमितों में अशोक नगर दक्षिणी, जवाहर नगर पूर्वी और अमौली गांव निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, भीतरगांव सीएचसी क्षेत्र के कस्बा साढ़ में कुल 127 लोगों की जांच में 18 नए लोग पाजिटिव निकले। डा.टीएन गंगवार ने बताया कि संक्रमितों में कस्बा साढ़ के 11, कुंदौली और बरईगढ़ के दो-दो के साथ ही बहादुरगढ़, बिरसिंहपुर और पसेमा गांव का एक-एक व्यक्ति शामिल है
हादसे में मृत वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला
भीतरगांव (घाटमपुर)। विकास खंड क्षेत्र के सर्वांगपुर गांव निवासी कंधईलाल सचान (70) की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। विकास खंड क्षेत्र में कोरोना से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
कंधईलाल गुरुवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी से उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था जहां उनकी मौत हो गई। भर्ती करने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई थी, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिसके तहत वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोट्रोकाल के तहत कराया गया।