फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   UP: Child dies due to wall collapse and old woman dies due to roof collapse

UP: दीवार ढहने से बच्चे और कच्ची छत गिरने से वृद्धा की मौत, मचा कोहराम

Mon, 04 Aug 2025 03:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

दीवार ढहने से बच्चे व कच्ची छत गिरने से वृद्धा की जान चली गई। हादसे घाटमपुर कस्बे व सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव में हुए।

विज्ञापन
UP: Child dies due to wall collapse and old woman dies due to roof collapse
शिवा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटमपुर में सजेती कस्बे के कटरा मोहल्ले में सोमवार को पड़ोस में खाली प्लाट की ईंट की दीवार गिरने से बच्चा दब गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव में कच्ची छत गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन


कस्बे के कटरा वार्ड में श्याम बाबू की मौत के बाद उसके खाली पड़े जर्जर मकान की ईंट की दीवार ढहने से वहां से गुजर रहा पड़ोस में ही रहने वाला शिवा (8) पुत्र सर्वेश प्रजापति मलवे में दब गया। जिसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए जब तक सीएचसी लाया जाता उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के काफी लोग सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

UP: Child dies due to wall collapse and old woman dies due to roof collapse
रन्नो देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं कैथा गांव में रन्नो देवी (70) अपने पति सूरज दीन के साथ रहती थीं। लगातार बारिश के चलते उसकी कच्ची छत अचानक ढह गई। जिसके नीचे वृद्धा दब गई। जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कर दैवीय आपदा में मिलने वाला लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed