{"_id":"68b86f24e0e71a3b4d0c648d","slug":"ghatampur-mud-wall-of-the-house-collapsed-three-children-were-injured-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: घर की कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबने से घायल हुए तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: घर की कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबने से घायल हुए तीन बच्चे
Wed, 03 Sep 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में बुधवार को दोपहर एक कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए, तीनों मासूम भाई-बहन हैं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दो को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवकुमार वाल्मीकि की पत्नी पूजा ने बताया कि उसके बच्चे काजल (7), राजमा (5) व आयुष (4) घर के पास बने कच्चे मकान के बगल से निकले रास्ते से होकर आ रहे थे। तभी दीवार के ढहने से तीनों मलबे में दबकर घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आयुष व राजमा को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूजा ने गांव के एक व्यक्ति पर दीवार को जान बूझकर गिराने का आरोप लगाया है। वहीं, थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन