{"_id":"683d64057df5bc0be00777c6","slug":"up-bride-refused-to-marry-after-seeing-groom-s-antics-then-this-happened-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दूल्हे की करतूतों को देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूल्हे की करतूतों को देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, फिर हुआ ये सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
एक दिन बाद बरात लेकर पहुंचने पर दूल्हे की करतूतों से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर कई घंटे पंचायत चली।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा में रविवार की शाम के बजाए बरात सोमवार सुबह चार बजे पहुंचने से दुल्हन व उसके परिजन नाराज हो गए। इस पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। लेनदेन को लेकर कई घंटे पंचायत चलने पर नतीजा नहीं निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
कानपुर देहात के बारा गांव से शिवपाल के बेटे आकाश की बरात शाखा जनवारा में रहने वाले प्रेम बाबू के यहां रात के बजाय दूसरे दिन सुबह पहुंची। इस दौरान देरी करने के जिम्मेदार दूल्हे की करतूतों की जानकारी होने पर दुल्हन रीना ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार में घर वालों के शामिल होने पर जनातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। बात बिगड़ने पर कई बराती मौका लगाकर खिसक लिए। कई घण्टों तक चली पंचायत के बाद भी बात न बनने तथा शादी के लिए किए गए लेन देन को वापस लौटाने को लेकर पंचायत चलती रही। जिसकी जानकारी मिलने पर रेउना चौकी प्रभारी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बात बनते न देख सुबह थाने बुलाया जहां दोनों पक्षों के बीच अभी पंचायत चल रही है।
Trending Videos