{"_id":"5f3441dd8ebc3e3d1027dcaa","slug":"crime-ghatampur-news-knp576570297","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। बुधवार को साढ़ के देवसढ़ गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव निवासी रमाशंकर सिंह चंदेल (43) चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। रनियां (कानपुर देहात) की एक वनस्पति फैक्ट्री में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान चार महीनों से अपने गांव देवसढ़ में था। यहीं पर भाइयों राजेंद्र और शिवशंकर के घरों पर भोजन करके पेट पालन कर रहा था। इधर, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से वह काफी तनाव में भी था। मंगलवार शाम वह घर से बाहर निकल गया और बुधवार सुबह तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव गांव से कुछ दूरी पर बिधनू थानाक्षेत्र की सीमा पर एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला।
रमाशंकर ने अंगौछे से गर्दन कसकर फांसी लगाई थी। साढ़ पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार, रमाशंकर सिंह ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos