सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat corona

सुबह दुकान खुलते ही टूट पड़े ग्राहक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
kanpur dehat corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार की सुबह जैसे ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के शटर खुले वैसे ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाने-पीने का सामान और फल-सब्जी खरीदने के लिए मारामारी की स्थिति नजर आई। पुलिस ने सुबह 10 बजे से गश्त शुरू करके दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं। तमाम लोग सामान की खरीदारी भी नहीं कर पाए।

उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने मंगलवार को आदेश जारी करके मंडी समिति परिसर में आवश्यक वस्तुओं फल-सब्जी और अनाज का बाजार लगाने की अनुमति दी है। इसकी व्यवस्था मंडी समिति के सचिव और पालिका के अधिशासी अधिकारी के जिम्मे सौंपी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश, परचून की दुकानें रोजाना सुबह 4 बजे से 11 बजे तक खुलनी हैं। अधिकारियों के यह निर्देश पहले ही दिन अस्त-व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल-सब्जी बेंचने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने दुकानें और ठेलिया सड़क किनारे लगाईं। मंडी परिसर में आढ़तियों ने थोक बिक्री शुरू की। परचून की दुकानों के शटर खुल गए जानकारी होने पर लोग सामान खरीदने के लिए पहुंचने लगे। लेकिन, तीन घंटे बाद पुलिस की गाड़ियां लॉकडाउन का एनाउंस करते हुए बाजारों में दौड़ने लगीं और पुलिस वाले 10 बजे से ही दुकानें बंद करवाने लगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकानदार भी कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। पहले ही दिन आवश्यक सामानों के साथ ही फलों और सब्जी की बिक्री सामान्य रेटों से अधिक पर की गई। फुटकर सामान बेचने वाले दुकानदारों के साथ ही ठेलिया लगाने वालों ने बताया कि उनको थोक में ही महंगा सामान मिला है तो क्या करें। आम दिनों में 20-25 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिकने वाला केला बुधवार को 40-50 रुपये दर्जन, आलू 30 रुपये किलो, टमाटर 40 से 60 रुपये किलो, भिंडी 50 रुपये किलो, करेला 60 रुपये, लौकी-कद्दू 40 रुपये और खीरा 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिका। वहीं, हरी मिर्च 20 रुपये की 100 ग्राम बिकी। जबकि, आटा, सरसों का तेल, चावल, शक्कर, गुड़, रिफाइंड, मैदा, मसाले और शैंपू-साबुन निर्धारित दामों से अधिक में बेचे गए। ग्राहकों ने बताया कि शक्कर 40 रुपये और गुड़ 45-50 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed