सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news,corona

जिले की सीमा पर सतर्क रही पुलिस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news,corona
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। कोरोना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू के बाद लागू किए लाक डाउन में सोमवार को जिले की सीमा पर सघन जांच-पड़ताल जारी रही। हमीरपुर जिले की सीमा पर स्थित यमुना नदी के जवाहर नाला पुल के निकट दुर्गादेवी मोड़ पर सजेती पुलिस ने लाक डाउन किया।

हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल की गई। अनावश्यक कार्य अथवा घूमने से उद्देश्य से निकले लोगों को समझा-बुझाकर लौटा दिया गया। जबकि, रोगी वाहन और अन्य आपात सेवाओं के वाहनों को निकलने दिया गया। वहीं, आवश्यक कार्य से निकले लोगों को भी पूछताछ करने के बाद आगे को जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच-पड़ताल और टोका-टाकी के चलते सड़क पर काफी कम संख्या में लोग नजर आए। वहीं, पुलिस की जांच-पड़ताल से बचने के लिए तमाम वाहन संपर्क मार्गों से होकर वाया लहुरीमऊ, कासिमपुर और परास गांवों से होकर कानपुर की ओर निकलते रहे। जबकि, पुलिस के समझाने पर बहुत लोग चेकिंग प्वाइंट से ही वापस हमीरपुर की ओर लौट गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि लाक डाउन के तहत पुलिस ने आवश्यक सेवा के वाहनों को नहीं रोका। जबकि, अन्य वाहनों में भी पड़ताल के बाद जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed