{"_id":"5eac77628ebc3e903336f8bf","slug":"lock-down-ghatampur-news-knp5580156101","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात जिले की सीमा से घुसे 60 मजदूरों को वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात जिले की सीमा से घुसे 60 मजदूरों को वापस लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। शुक्रवार सुबह कानपुर देहात की सीमा पार करके घाटमपुर की सीमा पर प्रवेश करने वाले 60 मजदूरों को एसडीएम के निर्देश पर वापस देहात सीमा पर भेज दिया गया। वापस लौटाए गए मजदूरों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पतारा की गांव पंचायत बारादौलतपुर के प्रधान संजय कुमार ने एसडीएम को सूचना दी कि 60 लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
शुक्रवार सुबह वाया गजनेर (कानपुर देहात) होकर गांव पहुंचे हैं। सूचना पर एसडीएम ने सभी मजदूरों को गांव में ही रोकने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के बाहर स्थित दाता साईं आश्रम में रोकने के बाद उनके भोजन की व्यवस्था कराई गई।
दोपहर बाद एसडीएम ने तहसील से क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भेजकर बारादौलतपुर गांव में ठहरे सभी मजदूरों को वापस गजनेर थाना भिजवाया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि जिले की सीमा पार न होने दी जाए। मजदूरों ने बताया कि वह लोग छतरिया (बिहार) के रहने वाले हैं जो परिवारों के साथ हाथरस और नोएडा में मजदूरी करते थे। लाकडाउन लागू होने के बाद वहीं फंस गए। अकबरपुर (कानपुर देहात) तक वह वाहन से आए थे। इसके बाद पैदल आगे को चल दिए। बताया कि गजनेर कानपुर देहात से होते हुए वह लोग घाटमपुर की ओर जाना चाहते थे लेकिन, बीच रास्ते में रोककर उनको फिर गजनेर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos