सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   SDM found salt factory running from tire fire

एसडीएम को टायर की आग से चलती मिली नमक फैक्टरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
SDM found salt factory running from tire fire
कस्बा साढ़ की नमक फैक्ट्री में मौजूद एसडीएम उपमा पाण्डेय व पुलिस बल। संवाद - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। कस्बा साढ़ स्थित एक नमक फैक्टरी पर शनिवार को एसडीएम, नर्वल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ छापा मारा तो फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर पुराने टायर जलाकर भट्ठियों को धधकाते मिले। मौके पर फैला जहरीला धुआं देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों से विस्तृत जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मालुम हो कि साढ़ बिजली घर के पास कई सालों से नमक फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में भट्ठियों को धधकाने के लिये पुराने टायरों को जलाकर ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाने की शिकायत एसडीएम, नर्वल उपमा पांडेय से की गई थी। जिस पर शनिवार को एसडीएम उपमा पांडेय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और साढ़ पुलिस बल के साथ नमक फैक्टरी में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें मजदूरों को ईंधन के रूप में टायर जलाकर भट्ठी धधकाते रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही परिसर में हजारों की संख्या में गाड़ियों के पुराने टायर जमा पाए गए और मजदूर यह नहीं बता पाए कि टायर क्यों जमा हैं। इसके अलावा परिसर में फैला जहरीला धुआं देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को विस्तृत जांचकर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

आसपास के गांवों में छाया रहता धुंध
भीतरगांव। साढ़ इलाके के ग्रामीण बताते हैं कि टायर जलाने के बाद निकलने वाले धुएं से साढ़-रमईपुर मार्ग और आसपास के गांवों के ऊपर धुंध छाया रहता है। रसायन प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह परमार बताते हैं कि टायरों के जलने से निकलने वाली हानिकारक गैसें पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य के लिए गंभीर बीमारियां पैदा करती हैं। इनसे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed