सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11.06 crore received for completing the construction of 23 routes

Gonda News: 23 मार्गों का निर्माण पूरा करने के लिए मिले 11.06 करोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
11.06 crore received for completing the construction of 23 routes
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच और बलरामपुर की 23 सड़कों के निर्माण कार्यों का काम जल्द पूरा होगा। इसके लिए शासन स्तर से 11.06 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की गई है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि गोंडा में मोतीगंज डुमरियाडीह तरबगंज मार्ग से हथिनाग खुशहालपुरवा, जुझारीपुर, गोंडा बेलसर-उमरी बेगमगंज मार्ग के साथ ही बहराइच में काली मिश्रपुरवा संपर्क मार्ग और बहराइच-सीतापुर मार्ग की सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इसी तरह से बलरामपुर में बगहिया से रसूलपुर तक और कपौवा कयाम जोत लखमा में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में कुल 23 सड़कों के लिए शासन स्तर से 11.06 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed