{"_id":"6a28561a4892f2361a090f09","slug":"six-injured-as-trees-fall-in-storm-power-supply-disrupted-gonda-news-c-100-1-gon1003-160008-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंधी में पेड़ गिरने से छह घायल, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंधी में पेड़ गिरने से छह घायल, बिजली आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के सकरौरा ग्रामीण में तेज हवा से गिरा नीम का पेड़। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनैलगंज। करनैलगंज क्षेत्र में मंगलवार भोर तेज आंधी चली। इस दौरान सकरौरा ग्रामीण के कुन्नूपुरवा में नीम का बड़ा पेड़ टूटकर टिनशेड पर गिर गया। इससे टिनशेड के नीचे सो रहे छह लोग घायल हो गए। साथ ही आंधी के चलते क्षेत्र में 10 से अधिक विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गए। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सकरौरा ग्रामीण के कुन्नूपुरवा निवासी धनीराम अपने पुत्र शनि व संतोष, मां राजकुमारी, पुत्री श्रीदेवी, बहू ज्योति व अन्य परिजनों के साथ नीम के पेड़ के पास स्थित घर के टिनशेड में सो रहे थे। मंगलवार भोर करीब पांच बजे तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान नीम का पेड़ बीच से टूटकर टिनशेड पर गिर गया। इससे धनीराम व अन्य परिजन उसके नीचे दब गए।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पेड़ की डाल हटवाकर सभी लोगों को निकालकर करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल धनीराम, शनि व राजकुमारी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। श्रीदेवी, ज्योति व संतोष का करनैलगंज सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। नीम के पेड़ की कुछ डालें धनीराम के साथ ही राम गोपाल और रीना के मकान पर गिरीं। इससे तीनों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रयागदत्त गुप्त, बीडीसी सदस्य मुनेश्वर, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है।
बहाल करा दी गई बिजली आपूर्ति
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि तेज हवा चलने के दौरान करनैलगंज ग्रामीण क्षेत्र में 10 से अधिक खंभे और ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।