{"_id":"6a292085f2fc03843f06aae2","slug":"video-gada-ma-esa-va-idakashana-na-bgaugdha-bjal-vayavasatha-rakarada-satara-para-895-emavae-pahaca-maga-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में एसी व इंडक्शन ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, रिकॉर्ड स्तर पर 895 एमवीए पहुंची मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में एसी व इंडक्शन ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, रिकॉर्ड स्तर पर 895 एमवीए पहुंची मांग
देवीपाटन जोन के गोंडा में एयर कंडीशनर (एसी) व इंडक्शन चूल्हे ने बिजली व्यवस्था बिगाड़ दी है। सोमवार को विद्युत मांग रिकॉर्ड स्तर 895 एमवीए तक पहुंच गई। ऐसे में जगह-जगह ट्रांसफार्मर फुंक गए तो उपभोक्ताओं को समस्या समाधान के लिए चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल महीने में जहां 800 एमवीए से कम विद्युत आपूर्ति की मांग दर्ज की गई है। वहीं, मई महीने में लगभग 845 एमवीए मांग दर्ज की गई थी। लेकिन सोमवार को अब तक सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। एक दिन में 895 एमवीए बिजली की खपत हुई है। यह अब तक सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि डीजल, पेट्रोल और गैस की किल्लत के कारण हुई है। घरों में इंडेक्शन, एयर कंडीशनर और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ा है।
भीषण गर्मी में इलेक्ट्रिक उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। केबल भी जल रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर फाल्ट हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में मुश्किलें आ रही हैं। यह स्थिति विद्युत विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।