{"_id":"6a2855b366c8c5d2d2097045","slug":"the-village-administrators-son-threatened-a-woman-forest-guard-gonda-news-c-100-1-gon1041-160023-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राम प्रशासक के बेटे ने महिला वनरक्षक को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राम प्रशासक के बेटे ने महिला वनरक्षक को धमकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोतीगंज। पंडरी कृपाल रेंज की सदर बीट में तैनात वनरक्षक मीरा ने अवैध कटान रोकने पर अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वनरक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले गढ़वलिया में हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आम के तीन, नीम और जामुन का एक-एक पेड़ कटा मिला। वहां मौजूद अमित उर्फ सनी देओल से जब वैध कागजात मांगे गए, तो उसने अपशब्द कहे। साथ ही उसने मोबाइल पर अपने साथी व गांव के प्रशासक के बेटे बृजेश से बात कराई। आरोप है कि बृजेश ने धमकी दी। इस प्रकार से आरोपियों ने धमकाने के साथ ही सरकारी काम में भी बाधा उत्पन्न की।
बृजेश ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना वाले दिन वह नीम करौली दर्शन के लिए गए थे। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि अमित और बृजेश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Trending Videos