{"_id":"6a28557389ac6a2455077df7","slug":"the-captured-leopard-will-be-released-in-the-sohelwa-forest-gonda-news-c-100-1-gon1041-160028-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सोहेलवा के जंगल में छोड़ा जाएगा पकड़ा गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सोहेलवा के जंगल में छोड़ा जाएगा पकड़ा गया तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के जैतपुर माझा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज/विश्नोहरपुर। जैतपुर माझा के मजरे केवटहिया में सोमवार रात ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया तेंदुआ वन विभाग की निगरानी में है। उसे टिकरी रेंज कार्यालय में रखा गया है। बुधवार को उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से रात में गांव से बकरियां अचानक गायब हो रही थीं। इससे क्षेत्र में जंगली जानवर होने की आशंका थी। ग्रामीण सोमवार को खेत और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की आहट मिली। लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर रेंजर अभिषेक सिंह विभागीय टीम और पिंजरे के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पिंजरे में बंद करके टिकरी रेंज कार्यालय ले गए।
वन दरोगा कमल सिंह ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब चार साल है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी की जा रही है। बुधवार को उसे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, नवाबगंज के माझा क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुआ दिख चुका है। सेमरा शेखपुर, तुलसीपुर माझा व हरिहरपुर में तेंदुआ दिखा था। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग पहले इससे इन्कार करता था। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Trending Videos