{"_id":"6a2855e390ad19f9130f594c","slug":"32-taekwondo-players-received-black-belts-gonda-news-c-100-1-slko1028-160005-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ताइक्वांडो के 32 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ताइक्वांडो के 32 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल व अन्य। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त 32 खिलाड़ियों को मंगलवार को कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने सम्मानित किया। वर्ष 2025-26 में ताइक्वांडो महासंघ कोरिया की ओर से बालक एवं बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों को नवाजा गया। कमिश्नर ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। कहा आत्मरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक बनें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। संस्था की सराहना की गई।
कमिश्नर ने ब्लैक बेल्ट उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों अर्णव सोनी, अथर्व राज सोनी, नैतिक तिवारी, प्रांजल पांडेय, अंकुर आर्या, मोबीन, पुष्कर शुक्ला, कुशाग्र शर्मा, निर्भय शेखर तिवारी, राम मिश्रा, अरहम मंजूर, शौर्य गुप्ता, शिवांश मिश्रा, प्रमुदित राजपाल, सौम्य सिंह राणा, अभ्युदय सिंह, संभव प्रकाश, आशीष आर्या, अनमोल शुक्ला, अभिषेक सिंह मांझी, नवनीत सिंह बालिका में अक्षिता सिंह, ज्योति चौधरी, आराध्या गुप्ता, वैभवी सिंह, नैना उपाध्याय, अनुष्का गुप्ता, कृषा श्रीवास्तव, अनन्या सिंह, मान्या गुप्ता, स्नेह मिश्रा, श्रद्धा गुप्ता को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड, पुरस्कार व पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा व संदीप चौहान को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज, संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।