सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1,462 candidates took the GIC Lecturer recruitment exam

Gonda News: 1,462 अभ्यर्थियों ने दी जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
1,462 candidates took the GIC Lecturer recruitment exam
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में 67.44 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4,491 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 1,462 ने परीक्षा दी। 3029 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

रविवार सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। पहचान पत्र व प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी विनीत जायसवाल, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत कठिन बताया। अभ्यर्थी अंकित गंगवार ने कहा कि पेपर का स्तर काफी कठिन था। जिन अभ्यर्थियों की तैयारी मजबूत नहीं थी, उनके लिए प्रश्नों का उत्तर देना चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed