सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strict action will be taken against those guilty in the Shri Ram Mandir donation receipt scam: Ashish PatelStrict action will be taken against those guilty in the Shri Ram Mandir donation receipt scam: Ashish Patel

श्रीराम मंदिर दानपत्र के घोटाले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : आशीष पटेल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those guilty in the Shri Ram Mandir donation receipt scam: Ashish PatelStrict action will be taken against those guilty in the Shri Ram Mandir donation receipt scam: Ashish Patel
गोंडा में में पत्रकारों से मुखातिब प्रभारी मंत्री आशीष पटेल। संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी आशीष पटेल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर दानपत्र घोटाले के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है तो वह उसे एसआईटी को सौंप दें।

रविवार को गोंडा पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका लाभ देश की जनता को मिला है। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यदि सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती तो ओबीसी आयोग का गठन और मतदाता सूची जारी नहीं की जाती। प्रेस वार्ता के बाद मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed