{"_id":"6a2ee8b29393afa59906f563","slug":"schemes-explained-and-achievements-highlighted-at-public-welfare-fairs-gonda-news-c-100-1-gon1041-160339-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनकल्याण मेलों में बताईं योजनाएं, गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनकल्याण मेलों में बताईं योजनाएं, गिनाईं उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
छपिया ब्लॉक में आयोजित मेले में लोगों से बात करते विधायक प्रभात वर्मा और परसपुर में लोगों को सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को जिलेभर में सेवा, सुशासन एवं संकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य व जनकल्याण मेलों का आयोजन किया गया। गौराचौकी संवाद के अनुसार, बभनजोत ब्लॉक में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, पेंशन और आवास सुविधाओं पर चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पटेल, बीडीओ ओमप्रकाश सिंह, अरुण प्रकाश शुक्ल, मधुप सिंह, शोहरत प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
माधोपुर संवाद के अनुसार, कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की निशुल्क जांच कर दवाएं दीं। कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक तकनीकी व सरकारी अनुदान की जानकारी दी। पंचायत, समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने स्टॉल लगाकर योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रीतम श्रीवास्तव, शेष नारायण, डॉ. इंदू राणा, दिनेश मिश्र, आकाश पांडेय, राम सभा तिवारी, नंद कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
वजीरगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित मेले में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया व पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह ने सरकार की नीतियां बताईं। बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. आशुतोष शुक्ल, विष्णु प्रताप पांडेय, रीता सिंह, पंकज सिंह, सतीश तिवारी, अजीत पांडेय, सत्यदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
करनैलगंज ब्लॉक कार्यालय में भाजपा विधायक अजय सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन व महिलाओं की गोदभराई कराई गई। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर दवाएं दीं। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए सुशील पांडेय, डॉ. अनुज कुमार, राजेश वर्मा, राकेश गुप्त, विद्याभूषण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
नवाबगंज ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मनकापुर के भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने किया। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला व किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। मेले में बाल विकास, बेसिक शिक्षा, पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाकर लाभार्थियों का पंजीकरण किया। बीडीओ राम लगन वर्मा ने बताया कि शिविर 16 जून तक चलेगा। इस मौके पर डॉ. यूपी सिंह, रमा सिंह, नंद कुमार, रामचंद्र मौर्य, पवन निषाद, दिवाकर भारती, दिनेश शुक्ल, संजय, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रुपईडीह विकासखंड कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ल व पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने मेले का उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि मेले में 61 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 12 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार शुक्ल, नीबू लाल, अर्चना पांडेय, सुनीता चौरसिया, जगदेव शुक्ल ठाकरे आदि उपस्थित रहे।
हलधरमऊ ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा विधायक बावन सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। समाज कल्याण विभाग ने शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन व मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा से जोड़ने और लघु सिंचाई विभाग ने किसानों को सुविधाओं से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर फार्मासिस्ट सुमित तिवारी ने क्षय रोग के लक्षणों व नियमित दवा सेवन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर शैली, शशांक सिंह, शिवपूजन गोस्वामी, कप्तान मौर्य आदि मौजूद रहे।
पसका संवाद के अनुसार, परसपुर ब्लॉक में विधायक अजय सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। यहां गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कृषि, पशुपालन व पंचायत विभाग के साथ ही स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकर जानकारी दी। मोबाइल वेटरनरी टीम के प्रभारी डॉ. हेमंत सिंह ने बीमार पशुओं का इलाज कर दवाएं बांटीं। इस अवसर पर सूरज सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, सत्यप्रकाश पांडेय, दिनेश चंद्र, डॉ. अनूप सिंह चौहान, ऋचा पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. लवकेश शुक्ल, डॉ. मुकेश गुप्त, पिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।