{"_id":"6a2ee843ba4f3c6a1d07a944","slug":"ashish-patel-highlighted-the-achievements-of-the-central-government-gonda-news-c-100-1-slko1028-160341-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आशीष पटेल ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आशीष पटेल ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, साथ में व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किए और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिली है। तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने वेंकटाचार्य क्लब में कृषि विभाग की ओर से आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधायकाें की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। उन्होंने बताया कि जन-धन योजना के तहत जिले में 14.22 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से 86 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 4.45 लाख किसानों को 1,958 करोड़ रुपये की सहायता सीधे खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 7.73 लाख से अधिक कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन, उज्ज्वला, सौभाग्य और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से गोंडा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।