{"_id":"6a3ac7fbb3223df3ed00435b","slug":"2559-students-from-25-colleges-took-the-exam-gonda-news-c-100-1-gon1001-160908-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 25 कॉलेजों के 2,559 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 25 कॉलेजों के 2,559 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एलबीएस महाविद्यालय में मंगलवार से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध 25 महाविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित हुईं। यहां दो पालियों में बीएड, एमएड, एलएलबी एवं गृह विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली में बीएड एवं एमएड की परीक्षा में 1,287 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1250 उपस्थित रहे। 37 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान में पंजीकृत सभी 57 छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में एलएलबी की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1,304 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1252 शामिल हुए। 52 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहले दिन कुल 2,648 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,559 ने परीक्षा दी। परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु संचालन के लिए पॉलीटेक्निक गोंडा के शिक्षक राकेश गुप्ता को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और महाविद्यालय प्रशासन की सतर्कता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।