सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maternity wing launched; pregnant women to get better facilities

Gonda News: प्रसव विंग शुरू, गर्भवतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Maternity wing launched; pregnant women to get better facilities
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का उद्घाटन करते विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, प्र
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की कोविड बिल्डिंग में मंगलवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वार्ड का लोकार्पण किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रसव विंग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन से मरीजों को संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। विधायक व जिलाधिकारी ने प्रसव विंग एवं वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों, चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. एमडब्ल्यू खान, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. दीक्षा, अनिल कुमार समेत अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 19 माह बाद शुरू हुई प्रसव की सुविधा



मेडिकल कॉलेज में करीब 19 माह से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में केवल ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही थीं। प्रसव सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। प्रसव विंग शुरू होने से अब यहां सामान्य व अन्य प्रसव कराए जा सकेंगे। इसके लिए चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed