सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   43.02 crore for the development of women's groups

Gonda News: महिला समूहों की तरक्की के लिए 43.02 करोड़ का शगुन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
43.02 crore for the development of women's groups
वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित सरस मेले में समूह की महिलाओं को धनरा​शि का चेक सौंपतीं मंडलीय आकांक
विज्ञापन
गोंडा। वेंकटाचार्य क्लब में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से सामुदायिक निवेश निधि और रिवॉल्विंग फंड के तौर पर 43.02 करोड़ रुपये जारी किए गए।
Trending Videos

स्वतः रोजगार उपायुक्त जेएन राव ने बताया कि 2,584 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि और 1,422 समूहों को रिवॉल्विंग फंड जारी किया गया है। इससे महिलाएं स्वरोजगार शुरू करके तरक्की करेंगी। कार्यक्रम में मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण, डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन के हाथों सम्मान पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। डीएम ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वरोजगार अपनाकर वह खुद के साथ ही परिवार के भरण-पोषण को सुलभ व आसान बना सकती हैं। इस मौके पर जिलेभर से आईं करीब 40 महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद की जा रही मक्के की दलिया


तरबगंज के पथार गांव निवासी सरोज आरती महिला स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। वह समूह की महिलाओं की मदद से मक्के की दलिया तैयार कर बिक्री के लिए ब्लॉक स्तर पर बाजार में पहुंचाती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी देती थीं। बाद में सर्वाइकल की समस्या बढ़ने पर डॉक्टरों ने सिलाई का काम मना कर दिया। इसके बाद से देसी उत्पाद को ही अपना मुकाम बना लिया है।
शुद्ध सरसों के तेल की गारंटी


परसपुर के डेहरास गांव निवासी शालिनी सिंह और सुधा पांडेय समर्थ भारत महिला स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। शालिनी सिंह ने बताया कि सरसों की घर पर पेराई कराकर शुद्ध तेल बाजार में पहुंचाती हैं। उनके साथ समूह की महिलाओं को फायदा होता है। उनके सरसों के तेल को बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed