{"_id":"6a42b62b288a3a9a470738cf","slug":"650-lakh-swindled-under-the-pretext-of-a-solar-system-franchise-gonda-news-c-100-1-brp1002-161267-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सोलर सिस्टम की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 6.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सोलर सिस्टम की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 6.50 लाख ठगे
Mon, 29 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सोलर सिस्टम की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने करनैलगंज के एक युवक से 6.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एक सोलर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ईमेल और मोबाइल से संपर्क किया। नियुक्ति, दस्तावेज सत्यापन, रजिस्ट्रेशन और एग्रीमेंट की प्रक्रिया का भरोसा दिलाकर कई बार में बैंक खातों में रकम जमा कराई।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। करनैलगंज के ग्राम गौरवा खुर्द निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर उसे टाटा सोलर सिस्टम्स की फ्रेंचाइजी से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया।
उसने पत्नी मंजू के नाम से फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद दो मोबाइल नंबरों से संपर्क करने वालों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान से कुल 6,50,200 रुपये ट्रांसफर कराए। जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ।