{"_id":"6a435ead0aa8b0a41808a281","slug":"brother-died-from-electrocuted-while-trying-to-save-his-sister-who-had-come-to-gonda-to-take-b-ed-exam-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली के पोल से चिपकी छात्रा, बचाने दौड़े भाई की करंट से मौत; बहन बची, बीएड परीक्षा दिलाने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली के पोल से चिपकी छात्रा, बचाने दौड़े भाई की करंट से मौत; बहन बची, बीएड परीक्षा दिलाने आया था
Tue, 30 Jun 2026 11:48 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:48 AM IST
सार
गोंडा में बिजली के पोल से चिपकी छात्रा को बचाने दौड़े भाई की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि, बहन को बचा लिया। वह बहन को बीएड परीक्षा दिलाने आया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में एलबीएस गेट के सामने स्ट्रीट वेंडिंग जोन के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बहन को बचाने के प्रयास में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बहन अस्पताल में खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि मूल रूप से बहराइच जनपद के भग्गड़वा बाजार निवासी सरयू डिग्री कॉलेज की बीएड की छात्रा प्राची अपने भाई विमल के साथ परीक्षा देने आई थी। यहां कॉलेज के बाहर लगे शेड के पास स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ रहा था। प्राची न जाने कैसे पोल से छू गई और उसे करंट लगा। वह पोल से चिपक गई।
विज्ञापन
भाई विमल ने देखा तो बहन को बचाने का प्रयास किया। उसने बहन को खींचकर अलग कर दिया, लेकिन खुद चिपका रहा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से प्राची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल में स्पार्किंग अथवा शॉर्ट सर्किट के कारण लीकेज करंट उतर गया था। इसके संपर्क में आने से यह हादसा हो गया। संबंधित पोल का अनुरक्षण नगर पालिका द्वारा किया जाता है। प्रथम दृष्टया इसमें विद्युत विभाग की कोई भूमिका नहीं है।