पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Intermittent lightning overshadowed the light showers; the heat robbed everyone of comfort.

Gonda News: फुहारों पर भारी पड़ी बिजली की आवाजाही, तपिश ने छीना चैन

Mon, 29 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Intermittent lightning overshadowed the light showers; the heat robbed everyone of comfort.
मेडिकल काॅलेज में भरे पानी के बीच से होकर गुजरता बाइक सवार।
गोंडा। जिले में सोमवार तड़के हुई तेज हवा और बारिश ने लोगाें को कुछ राहत दी। हालांकि कुछ देर बाद निकली धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। आंधी-पानी के बीच कुछ जगहों पर पेड़ व टहनियां तारों पर गिए गए। फाॅल्ट आने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन


रविवार रात करीब ढाई बजे 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हुई। सोमवार भोर भी करीब दो घंटे तक बारिश हुई। मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे झंझरी उपकेंद्र के जानकीनगर समेत कई इलाकों में सुबह करीब नौ बजे तक बिजली नहीं मिल सकी। आवास विकास काॅलोनी क्षेत्र में भी लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहा, बड़गांव, इटियाथोक, मसकनवा, नवाबगंज और परसपुर समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ और जेई को फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

70 गांवों की बिजली रही बंद : इटियाथोक। तेज हवा के कारण ईस्ट, साउथ, खरगूपुर और पेट्रोल पंप फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बलरामपुर फीडर के संझवल गांव में पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया, जबकि पारा सराय में तार बांस में उलझ गए। इन्हें हटाने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। इससे करीब 70 गांवों की बिजली प्रभावित रही। अवर अभियंता अंकुर वर्मा ने बताया कि फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। विशुनपुर तिवारी गांव में एक सप्ताह से 63 केवीए ट्रांसफार्मर खराब है। गांव के करीब 80 उपभोक्ता अब भी बिजली संकट झेल रहे हैं।


टूटे तार की चपेट में आकर चार बेजुबानों की मौत
झंझरी। जानकीनगर क्षेत्र में सोमवार को टूटे हाईटेंशन (एचटी) बिजली तार की चपेट में आने से एक भैंस, एक गाय, एक बछड़ा और एक सांड़ की मौत हो गई। पूर्व प्रधान शिव बहादुर पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे एचटी लाइन का तार टूटने की सूचना अवर अभियंता को दी गई थी। इसके बावजूद दोपहर तक न तो तार दुरुस्त कराया गया और न ही स्थिति पूरी तरह सुरक्षित की गई। बाद में बिजली आपूर्ति शुरू होने पर टूटे तार में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में सबसे पहले पटेलनगर निवासी बहादुर की भैंस समेत चार पशुओं की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अवर अभियंता जय प्रकाश नारायण ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी। मिश्रौलिया चौकी प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed