पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now, employment will be available through VB-Jiramji starting July 2nd.

Gonda News: अब दो जुलाई से वीबी-जीरामजी से मिलेगा रोजगार

Mon, 29 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now, employment will be available through VB-Jiramji starting July 2nd.
गोंडा। जिले में ग्रामीण विकास मंत्रालय की नई विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) योजना के तहत कार्य दो जुलाई से शुरू होंगे। इसके लिए जिले के सभी 16 विकास खंडों की 11-11 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ दो जुलाई को सुबह 11 बजे आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे। इसके तहत जिले की चयनित ग्राम पंचायतों में एक-एक विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर जन सम्मेलन आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी जाएगी। जिले में कुल 166 कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, श्रमिकों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शुरू होने वाले कार्यों की फोटोग्राफी राज्य मुख्यालय भेजी जाएगी। ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रदर्शनी, पोस्टर, बैनर और डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि सभी बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। योजना से सक्रिय जॉब कार्डधारकों को लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed