{"_id":"6a42b5bb479b944dec083fcc","slug":"student-collapses-in-garden-dies-while-being-taken-to-hospital-gonda-news-c-100-1-slko1026-161316-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाग में गश खाकर गिरा छात्र अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाग में गश खाकर गिरा छात्र अस्पताल ले जाते समय मौत
Mon, 29 Jun 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसका। परसपुर क्षेत्र के मरचौर गांव में सोमवार को एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। गांव के बाहर बाग में गश खाकर गिरे छात्र को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया।
मरचौर के चौहानपुरवा निवासी महेश सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई जीत बहादुर सिंह उर्फ जीतू सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शिवांश सिंह सोमवार को गांव के बाहर स्थित बाग में गया था।
इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शिवांश परसपुर के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बड़ी बहन साक्षी स्नातक की छात्रा है। पिता जीत बहादुर सिंह खेती करते हैं और दादा शीतल सिंह गांव के कोटेदार हैं।
परिजनों ने बताया कि शिवांश के दादा शीतल सिंह इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं और गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय चाचा महेश सिंह भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद थे। शिवांश की मौत से मां पिंकी, दादी जावित्री समेत अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।