सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Allegations of fraud of Rs 12 lakh in the name of toilet survey

Gonda News: शौचालय सर्वे के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud of Rs 12 lakh in the name of toilet survey
विज्ञापन
बेलसर। शौचालय सर्वे के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


लिलोईकला निवासी राजेश सिंह ने बताया कि एक कंपनी के दो अधिकारियों ने गोंडा, बहराइच और बलरामपुर में शौचालय सर्वे का काम देने का झांसा दिया। सर्वे के लिए प्रति शौचालय 80 रुपये भुगतान का आश्वासन दिया था। युवाओं को रोजगार का भरोसा भी दिलाया गया।

आरोप है कि सिक्योरिटी मनी के नाम पर प्रत्येक जिले के लिए एक लाख और प्रत्येक ब्लॉक के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए। राजेश ने करीब सात लाख रुपये कंपनी खाते में भेज दिए और पांच लाख रुपये दोनों अधिकारियों ने गोंडा आकर नकद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 10 सितंबर 2025 तक सर्वे पूरा कर लिया गया। 15 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन रकम नहीं मिली। आरोप है कि पैसे मांगने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि एसपी कार्यालय से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed