सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gas medicine sent to government hospitals fails test, distribution stopped

Gonda News: सरकारी अस्पतालों में भेजी गई गैस की दवा जांच में फेल, वितरण पर रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gas medicine sent to government hospitals fails test, distribution stopped
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की गई गैस की दवा रैनिटिडिन हाइड्रोक्लोराइड 150 एमजी गोली जांच में अधोमानक (नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी) पाई गई है। इसके बाद संबंधित बैच की गोलियों के वितरण और उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी गई है। दवा का बचा स्टॉक लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

मार्च 2025 में जिले के सरकारी अस्पतालों के लिए करीब 11 हजार गोलियों की आपूर्ति हुई थी। यह खेप उ.प्र. मेडिकल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड के जिला ड्रग वेयर हाउस के माध्यम से सीएचसी, जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला जांच में रैनिटिडिन हाइड्रोक्लोराइड 150 एमजी दवा (बैच नंबर-यूटी 2025038) निर्माता मैक्सकेम फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) मानक गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी। रिपोर्ट मिलते ही कॉर्पोरेशन स्तर से संबंधित बैच की दवा के वितरण पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए। विभागीय कर्मियों का कहना है कि करीब 11 माह की अवधि में अधिकांश दवा मरीजों को वितरित हो चुकी है। हालांकि अब किसी अस्पताल में यदि इस बैच का स्टॉक शेष है तो उसे अलग सुरक्षित रखने और सात दिन के भीतर जिला ड्रग वेयर हाउस, गोंडा को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
वेयर हाउस प्रभारी मनीष उपाध्याय ने सभी संबंधित अस्पतालों को पत्र जारी कर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही शेष दवा की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed