सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Awadh Kesari Sena chief stopped from going to Jantar Mantar

Gonda News: जंतर-मंतर जाने से रोके गए अवध केसरी सेना प्रमुख

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Awadh Kesari Sena chief stopped from going to Jantar Mantar
विज्ञापन
डुमरियाडीह। दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों को पुलिस ने शनिवार को रोक दिया। संगठन के अध्यक्ष नीरज सिंह को उनके आवास खिरिया पर दिनभर नजरबंद रखा गया।
Trending Videos

अवध केसरी सेना के अध्यक्ष नीरज सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में दिल्ली जाने की घोषणा की थी। नीरज सिंह के दिल्ली रवाना होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर पर ही रोक लिया। इसकी सूचना मिलने पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वार्ता कर उन्हें आंदोलन में न जाने के लिए समझाया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अमित मिश्र, संतोष सिंह, आशा मिश्रा, बृजेश पांडेय, सूरज उपाध्याय और दिनेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियाडीह चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद ने बताया कि दिल्ली जाने से रोकने के लिए नीरज सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को एहतियातन उनके घर पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed