सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women are not lagging behind, they are giving a new direction to the society

Gonda News: महिलाएं नहीं रहीं पीछे, समाज को दे रहीं नई दिशा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women are not lagging behind, they are giving a new direction to the society
डॉ. तन्वी जायसवाल, गरिमा भूषण, शानवी, वर्षा सिंह व अर्चना पांडेय। - फोटो : एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को है। जिले में महिलाओं की उपलब्धियां नई कहानी कह रही हैं। समाज सेवा, प्रशासनिक सहयोग, गांव के विकास, खेल और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़कर बदलाव की मिसाल बन रही हैं। कोई गांव को सुविधाओं से लैस कर रही है तो कोई बेटियों को रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बना रही है। प्रस्तुत है ऐसी ही प्रेरक महिलाओं पर रिपोर्ट:
Trending Videos



गरिमा व डॉ. तन्वी बनीं सेवा और सशक्तीकरण की मिसाल
देवीपाटन मंडल में मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने दीपावली पर पटाखों से पर्यावरण और बेजुबान पशुओं को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और स्कूली बच्चों से संवाद किया। इसके साथ ही वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर और बाल संरक्षण गृह में रह रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए भी वह आगे रहती हैं। वनटांगिया ग्राम रामगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की। गरिमा सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं से संवाद, अभ्युदय कोचिंग की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को समानता के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल पुलिस परिवारों के कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। पुलिस कार्यालय में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए वातानुकूलित क्रेच की स्थापना, रिजर्व पुलिस लाइन में बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क व ओपन जिम का विकास और वामा स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण जैसी पहल उनके नेतृत्व में हुई हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, वामा वेलनेस कैंप और स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों को नई दिशा दी जा रही है।

अर्चना ने गांव को सुविधाओं से किया लैस
मनकापुर क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव की प्रधान अर्चना पांडेय ने गांव के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके कार्यकाल में पंचायत भवन, अन्नपूर्णा भवन, विद्यालय का कायाकल्प, पक्की नाली व सड़कों का निर्माण कराया गया। पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, तालाब का जीर्णोद्धार, ओवरहेड टैंक निर्माण और सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए बेंच व स्टील डस्टबिन लगवाए गए हैं। ब्रह्म बाबा और हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार तथा काली माता मंदिर का निर्माण भी कराया गया है। गांव में ब्लॉक का पहला पंचायत लर्निंग सेंटर भी बनाया गया है। उनके इन कार्यों के लिए उन्हें 11 मार्च को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
पदक का सपना लेकर रोज अभ्यास कर रहीं शानवी
ताइक्वांडो खिलाड़ी शानवी महज आठ वर्ष की हैं, लेकिन उनका सपना बड़ा है। विष्णुपुरी कॉलोनी की रहने वाली शानवी रोज गांधी पार्क में अभ्यास करती हैं। उनके पिता विशाल चौधरी और मां सीता बताते हैं कि शानवी का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना है। प्रशिक्षक डॉ. प्रत्यूष राज के अनुसार शानवी की लगन अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
विदेश से लौटी वर्षा बनीं महिलाओं की उम्मीद
पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोजरानी सिंह की बेटी वर्षा सिंह ने माता-पिता के निधन के बाद विदेश से लौटकर गोंडा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। एलबीएस महाविद्यालय की छात्राओं को अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी में वर्क फ्रॉम होम के जरिए नौकरी दिलाने की पहल की। अब तक 20 बेटियां घर बैठे रोजगार से जोड़ चुकी हैं। इसके अलावा वनटांगिया गांव में 40 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, ताकि वे घर से ही रोजगार शुरू कर सकें।

डॉ. तन्वी जायसवाल, गरिमा भूषण, शानवी, वर्षा सिंह व अर्चना पांडेय।

डॉ. तन्वी जायसवाल, गरिमा भूषण, शानवी, वर्षा सिंह व अर्चना पांडेय।- फोटो : एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी कतार।

डॉ. तन्वी जायसवाल, गरिमा भूषण, शानवी, वर्षा सिंह व अर्चना पांडेय।

डॉ. तन्वी जायसवाल, गरिमा भूषण, शानवी, वर्षा सिंह व अर्चना पांडेय।- फोटो : एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी कतार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed