सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Azamgarh Katauli defeated Moradabad 3-0

Gonda News: आजमगढ़ कटौली ने मुरादाबाद को 3-0 से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh Katauli defeated Moradabad 3-0
विज्ञापन
गौरा चौकी। प्रधान स्पोर्टिंग क्लब परसौना की ओर से आयोजित प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार देर शाम एकतरफा फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आजमगढ़ कटौली की टीम ने मुरादाबाद को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos


समापन समारोह में मुख्य अतिथि परवेज अहमद और विशिष्ट अतिथि सपा नेता हफीज मलिक ने विजेता टीम आजमगढ़ कटौली को 54 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता मुरादाबाद टीम को 35 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की। परवेज अहमद ने इसी वर्ष सादुल्लाह नगर में प्रांतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराने की घोषणा की। हफीज मलिक ने कहा कि वह वर्ष 2027 में यहीं पर प्रांतीय प्रतियोगिता आयोजित कराएंगे। इससे पहले रविवार को ही प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद ने सलीम मुख्तार दुबई को तथा दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ कटौली ने एशिया इमरजेंसी को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतियोगिता अध्यक्ष हाजी यूसुफ चौधरी, आयोजक अब्दुल गफ्फार चौधरी, लतीफ मलिक, अयूब चौधरी, मुनव्वर हुसैन चौधरी, मिनहाज, मोहम्मद अफजल, इबरार अली, मैच रेफरी एजाजुद्दीन व शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed