{"_id":"69818d8ae133c53143008f41","slug":"video-gada-ma-masama-ka-palta-kahara-oura-saratha-havao-sa-bugdhha-thatharana-tarana-ka-rafatara-para-bha-paugdha-asara-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मौसम की पलटी, कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मौसम की पलटी, कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा असर
गोंडा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन चढ़ने के साथ आसमान में बदली छा गई और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। अचानक बढ़ी सर्दी के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम के इस बदलाव का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। कोहरे के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।