{"_id":"6980e6fa4eeeeedde20d979a","slug":"due-to-the-initiative-of-the-divisional-commissioner-a-scattered-family-came-under-one-roof-gonda-news-c-100-1-gon1001-151416-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडलायुक्त की पहल से एक छत के नीचे आया बिखरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडलायुक्त की पहल से एक छत के नीचे आया बिखरा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पति की मौत के बाद टूटा घर, रोज की प्रताड़ना और अपनों की प्रताड़ना से परेशान इटियाथोक की बगाही निवासी बुजुर्ग राम प्यारी की फरियाद आखिरकार सुनी गई। मंडलायुक्त की पहले से आपसी संबंधों में तनातनी के बाद बिखरा परिवार फिर से एक छत के नीचे आ गया। सोमवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में बेटों ने अपने अनुचित व्यवहार की लिखित में मांफी भी मांगीी।
बुजुर्ग महिला के पति का निधन 15 नवंबर 2025 को हुआ था। पति के जाने के बाद बहू द्वारा की जाने वाली मारपीट और अभद्र व्यवहार से परेशान राम प्यारी न्याय की आस में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी चेतना सिंह को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया। इस पहल के बाद दोनों बेटों को बुलाया गया और बहू से फोन पर बात की गई।
काउंसलिंग और समझाने के बाद दोनों बेटों को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने लिखित माफी मांगी मांगने के साथ ही बुजुर्ग मां को खर्च के लिए 500-500 रुपये प्रतिमाह देने का शपथ पत्र भी दिया। पूरे परिवार ने बुजुर्ग मां की पूरे सम्मान व सेवा भाव से अपने साथ रखने का वादा भी किया। संवाद में पहुंची फरेंदा शुक्ल की रसीदा बानो का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने का मामला भी तुरंत निपटाया गया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शक्ति संवाद के दौरान कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का तत्काल निस्तारित कराया गया। सुनवाई के दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
Trending Videos