{"_id":"699607164bd1f563d10b7852","slug":"bed-student-taking-exam-in-place-of-someone-else-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1001-152485-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा बीएड का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा बीएड का छात्र गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते पकड़ा गया बीएड का छात्र।
विज्ञापन
बभनान/गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बुधवार को नकल माफिया की करतूत सामने आ गई। जनता इंटर कॉलेज बभनान में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे बीएड के छात्र को पकड़ा गया है। 1,500 रुपये में हुई इस सौदेबाजी का खुलासा केंद्र व्यवस्थापक की सतर्कता और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद हुआ।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अनुपम कुमार पांडेय ने बताया कि उनके केंद्र पर विद्यार्थी जनकल्याण इंटर कॉलेज साबरपुर के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद आंतरिक जांच दस्ता कक्ष संख्या 26 में पहुंचा। कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एक-एक कर प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसी दौरान एक परीक्षार्थी की उम्र और फोटो को लेकर संदेह गहरा गया। आधार कार्ड पर फोटो धुंधली थी, जबकि प्रवेश पत्र की फोटो अलग नजर आ रही थी।
युवक की उम्र भी लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही थी, जो हाईस्कूल परीक्षार्थी के सामान्य आयु वर्ग से अधिक थी। जब आधार का मशीन से सत्यापन कराने की बात कही गई तो युवक घबरा गया और पूछताछ में सच्चाई कबूल कर ली।
केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम मनीष कुमार निवासी चटकनवा चुवाड़ है। वह अयोध्या से बीएड कर रहा है। उसने स्वीकार किया कि वह सुधीर कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इसके लिए उसे 1,500 रुपये मिलने थे। पैसे किसने देने की बात कही थी, इसी पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos