{"_id":"6996efeb5d9c1a8813047d5b","slug":"video-gada-ma-jarajara-ha-caka-pal-ka-panaranaramanae-ka-maga-114-varashha-para-hana-para-manaya-hapapa-datha-da-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जर्जर हो चुके पुल के पुनर्निर्माण की मांग, 114 वर्ष पूरे होने पर मनाया 'हैप्पी डेथ डे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जर्जर हो चुके पुल के पुनर्निर्माण की मांग, 114 वर्ष पूरे होने पर मनाया 'हैप्पी डेथ डे'
गोंडा में जर्जर हो चुके गोंडा-बलरामपुर मार्गस्थित बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन तेरहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए पुल के 114 वर्ष पूरे होने पर 'हैप्पी डेथ डे' मनाया। प्रतीकात्मक रूप से केक काटकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुल अपनी आयु पूरी कर चुका है और उसकी हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। इसके बावजूद अब तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। 946 लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुल निर्माण की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।