सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Error in Hindi question paper, increased confusion

Gonda News: हिंदी के प्रश्नपत्र में त्रुटि, बढ़ा असमंजस

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Error in Hindi question paper, increased confusion
विज्ञापन
करनैलगंज। इंटर में साहित्यिक हिंदी के प्रश्नपत्र में बड़ी गलती सामने आई है। पहले प्रश्न का पहला शब्द ही परीक्षार्थियों को भ्रमित करने वाला था। हालांकि शिक्षक इसे मिसप्रिंट मानते हुए बड़ी गलती बता रहे हैं।
Trending Videos


बुधवार को इंटर में हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षार्थियों को दिए गए प्रश्नपत्र कोड संख्या 101/301 बीजी साहित्यिक हिंदी के गद्य साहित्य के पहले प्रश्न बहुविकल्पीय में शुक्लयुग के निबंधकार नहीं थे... के स्थान पर शुल्कयुग के निबंधकार नहीं थे लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी नंदनी, कौशिकी, नैनशी, अंकुर, दीपक, शोभित कुमार, आशीष का कहना है कि जब प्रश्नपत्र मिला तो पहले प्रश्न को देखकर चकित रह गए। कभी शुल्कयुग के बारे में पढ़ाया ही नहीं गया। उधर कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता डॉ. राजधारी सिंह का कहना है कि प्रश्नपत्र में मिसप्रिंट है। मगर बच्चे उस प्रश्न में उलझे रहे। प्रश्नपत्र की छपाई में सावधानी नहीं बरती गई। केंद्र व्यवस्थापक मेजर राजाराम का कहना है कि प्रश्नपत्र में गलती होना बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed