फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike, mobile, and cash looted after attacking a young man

Gonda News: युवक पर हमला कर बाइक, मोबाइल व नकदी लूटी

Mon, 27 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike, mobile, and cash looted after attacking a young man
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम बाजार जा रहे एक युवक पर चार बदमाशों ने हमला करके बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगुरा बाजार निवासी मोहम्मद आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई की शाम वह बाइक से शहर जा रहे थे। मुरावनपुरवा कटहा घाट रोड के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोककर पिटाई कर दी। फिर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनकी बाइक, मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये नकदी तथा गले में पहनी सोने की चेन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed