फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenage girl dies from electric current in farm fence

Gonda News: खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट से किशोरी की मौत

Mon, 27 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies from electric current in farm fence
अफसाना। फाइल फोटो
डुमरियाडीह/पसका/परसपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र में खेत की बाड़ में प्रवाहित किए गए करंट की चपेट में आने से सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वजीरगंज के परसापुर महडौर के लल्लन पुरवा निवासी ननकन की 17 वर्षीय बेटी अफसाना सोमवार सुबह शौच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि मक्के की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ के तार में एलटी लाइन का करंट दौड़ाया गया था। खेत के किनारे से गुजरते समय अफसाना करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता ने गांव के दो लोगों पर बाड़ में करंट प्रवाहित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि आरोपी गुड्डू व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अफसाना दो भाइयों शक्कू और असलम की इकलौती बहन थी। घटना से माता-पिता व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed