फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rupaidih block ranks second in North India

Gonda News: रुपईडीह ब्लॉक उत्तर भारत में दूसरे स्थान पर

Mon, 27 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rupaidih block ranks second in North India
गोंडा। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) की जनवरी-मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में गोंडा का रुपईडीह विकासखंड उत्तर भारत जोन में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत सुविधाओं व सुशासन के मानकों पर तीन माह में दर्ज उल्लेखनीय सुधार के आधार पर ब्लॉक ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनके सिंह ने बताया कि डेल्टा रैंकिंग ब्लॉकों के प्रदर्शन में तीन माह के दौरान हुए सुधार के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, बुनियादी सुविधाएं, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विकास संकेतकों का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत जोन में गोरखपुर का बांसगांव ब्लॉक पहले स्थान पर रहा, जबकि रुपईडीह ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि विभागों के बेहतर समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्रों तक लाभ पहुंचाने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के अन्य विकासखंडों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed