फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan's supporters celebrated and distributed sweets

Gonda News: बृजभूषण के समर्थकों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan's supporters celebrated and distributed sweets
बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर सोमवार को गोंडा के वि​भिन्न इलाकों में समर्थकों ने मिठाई बांटी,
गोंडा। बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर सोमवार को समर्थकों ने जश्न मनाया। कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह और गोंडा सदर के विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की अगुवाई में गोनार्द लाॅन से जुलूस निकालकर अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समर्थकों ने आतिशबाजी कर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस मौके पर बृज किशोर तिवारी, महेंद्र सिंह, सुबोध मिश्र मैन, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ मिठाई बांटी। नंदिनी नगर महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने नंदिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह ने छात्र-छात्राओं को मिठाई बांटी। विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार, पूर्व सांसद के आवास पर भी समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

तरबगंज संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय गेट पर भाजपा नेता इंद्रदेव मिश्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नानबच्चा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और पटाखे फोड़े। उमरी बेगमगंज संवाद के अनुसार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल, जिला महामंत्री अजय सिंह व सीपी सिंह ने इसे सत्य की जीत बताया। इस मौके पर विनोद सिंह, बलवंत सिंह, बबलू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलसर संवाद के अनुसार, रगडगंज चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। मंगुरा बाजार और बेलवा चौराहे पर रेनू दुबे की अगुवाई में समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशी साझा की। इस मौके पर संतोष सिंह, सूर्य नारायण मिश्र, जीतू सिंह, पप्पू सिंह, सीपी सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
डुमरियाडीह संवाद के अनुसार, वजीरगंज कस्बे में पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह की अगुवाई में पंकज सिंह व शुभम गुप्त ने खुशी जताई। वहीं, बालेश्वरगंज में भी अजय सिंह, राजेश दुबे, राजू मोदनवाल आदि ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
माधोपुर संवाद के अनुसार, चूंटीपुर चौराहे पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी की। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने इसे सत्य की जीत बताया। राम सभा तिवारी, छल्लू तिवारी, श्रवण तिवारी, सत्यजीत पांडेय, पप्पू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरपुर स्थित गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आनंद शुक्ल, अर्जुन तिवारी, निखिल रस्तोगी, सिद्धनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
पसका व परसपुर संवाद के अनुसार, परसपुर चौराहा, दुरौनी, गोगिया, शाहपुर और चरसड़ी में ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. परमेश्वर सिंह, डॉ. वीना सिंह, विजय सिंह, राजीव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
इटियाथोक संवाद के अनुसार, निर्मल तिवारी के नेतृत्व में समर्थकों ने महराजगंज बाजार में मिठाई बांटी। भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर राकेश तिवारी ने खुशी का इजहार किया।

मोतीगंज संवाद के अनुसार, झंझरी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र और समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, उमेश तिवारी, अरुण शुक्ल, शिवम तिवारी, खलील अहमद उर्फ हाजी गजनी आदि मौजूद रहे।

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर सोमवार को गोंडा के विभिन्न इलाकों में समर्थकों ने मिठाई बांटी,

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed